महत्वपूर्ण योजनाओं का काम समय पर पूरा करेंगे

अतिरिक्त मनपा आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद पृथ्वीराज बी.पी. ने कहा

    21-Mar-2024
Total Views |
 
aaa
 
पुणे, 20 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
मनपा के अतिरिक्त आयुक्त पद पर पृथ्वीराज बी.पी. को नियुक्त किया गया है. उन्होंने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाला. किसी बड़े शहर में काम करने का यह उनका पहला मौका है. नागरिकों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए सभी गुटों को वेिशास में लिया जाएगा. साथ ही पृथ्वीराज बी.पी. ने इस बात पर जोर दिया कि वह महत्वपूर्ण परियोजनाओं का काम समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे.
अतिरिक्त आयुक्त डॉ. कुणाल खेमनार को शुगर आयुक्त के पद पर ट्रांसफर किया गया है. उनकी जगह पर पृथ्वीराज के कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों ने उनसे बातचीत की. पृथ्वीराज बी.पी. वह पहले नागपुर स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ थे. 2014 बैच के आईएएस, पृथ्वीराज ने सोलापुर, लातूर और परभणी में सीईओ और कलेक्टर के रूप में कार्य किया है. उन्होंने कहा पिछले 10 साल के सफर पर नजर डालें तो पहली बार किसी बड़ी मनपा में काम करने का मौका मिल रहा है.
 
उन्होंने कहा यहां काम करने में उत्साह तो है लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं. नागरिक जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए नागरिक जीवन से सीधे तौर पर जुड़ी दैनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा. इसके साथ ही शामिल गांवों में नदी सुधार, नदी तट सुधार, 24 घंटे जलापूर्ति, जल निकासी व्यवस्था की चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास करूंगा. पृथ्वीराज ने कहा कि शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे.