श्री ज्ञानेश्वर महाराज संस्थान कमिटी, आलंदी के प्रमुख विश्वस्त याेगी नीरंजन नाथ और अन्य पदाधिकारियाें ने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस काे राज्य के बाढ़ पीड़िताें की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता काेष हेतु 21,00,000 (इक्कीस लाख) का चेक साैंपा. मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस उदार सहयाेग के लिए उनका आभार व्यक्त किया. इस दाैरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रमुख विश्वस्त याेगी नीरंजन नाथ, पालखी साेहळा प्रमुख भावार्थ देखणे, विश्वस्त राजेंद्र उमाप, विश्वस्त चैतन्य कबीर, विश्वस्त पुरुषाेत्तम पाटील, आणि कार्यकारी अधिकारी देवस्थान ज्ञानेश्वर वीर उपस्थित थे.