मां आशापुरा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नवदुर्गाओं का सम्मान

राज्यमंत्री मेघना बोर्डिकर और अभिनेत्री अनुषा दांडेकर की उपस्थिति

    01-Oct-2025
Total Views |
vdvd

बिबवेवाड़ी, 30 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

मां आशापुरा चैरिटेबल ट्रस्ट हर साल समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करता है. इस वर्ष भी कला, स्वास्थ्य, फैशन, सामाजिक, पुलिस आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को राज्य की लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर और प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुषा दांडेकर के हाथों यशस्वी नवदुर्गा सम्मान पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ नृत्यांगना मनीषा साठे, डॉ. अेिशनी जाधव, मनीषा ओसवाल, आयली घिया, प्रज्ञा जाम्भेकर, प्रज्ञा पोंक्षे, डॉ. रानी खेडिकर, डॉ. सई नेमाड़े, सुरक्षा घोसालकर, उषा तिवारी, डॉ. कमलजीत कौर सिधू, विद्या देशपांडे, नंदिनी पराजे को यशस्वी नवदुर्गा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मां आशापुरा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय भंडारी, चेतन भंडारी, भारती भंडारी, लीना भंडारी, श्याम खंडेलवाल, मंगेश कटारिया, राजेंद्र गोयल सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे. उपस्थित लोगों का स्वागत गजल भंडारी ने किया. कार्यक्रम की मेजबानी आशीष दीक्षित ने की. 
 
देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण

भारत तेजी से प्रगति कर रहा है. हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में प्रगति की गति बढ़ रही है. भारत एक महाशक्ति बनेगा और इसमें महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण होगा. इसके लिए हम सभी को सभी क्षेत्रों में महिलाओं को अवसर प्रदान करने की जिरमेदारी लेनी होगी. इसके साथ ही, महाराष्ट्र, विशेषकर मराठवाड़ा, भारी वर्षा के संकट से जूझ रहा है. हम सभी को किसानों को हरसंभव मदद देने करने के प्रयास करने चाहिए. - मेघना बोर्डिकर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
 
 
मां आशापुरा का आशीर्वाद नारी शक्ति को बढ़ाएगा
नवरात्रि का पर्व देवी का पर्व है, इसीलिए मां आशापुरा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से, हम हर साल समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाशाली महिलाओं को नवदुर्गा सम्मान से सम्मानित करते हैं. हम समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, देवी स्वरूप इन प्रतिभाशाली महिलाओं को और अधिक ऊर्जा प्रदान करने और अन्य महिलाओं के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करने के लिए यह पहल कर रहे हैं. - विजय भंडारी,अध्यक्ष, मां आशापुरा चैरिटेबल ट्रस्ट