डॉ. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह सोमवार को होगा

ज्योतिरादित्य सिंधिया और हिमंत बिस्वा सरमा रहेंगे उपस्थित सरहद संस्था की ओर से गुवाहाटी में आयोजित होगा कार्यक्रम

    31-Oct-2025
Total Views |
 
bfsdb

शिवाजीनगर, 30 अक्टूबर (आ.प्र.)

भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती है. उस अवसर पर सरहद संस्था की पहल पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसके तहत सोमवार (3 नवंबर) को गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार वितरित किया जाएगा. इस कार्यक्रम की मेजबानी पूर्वोत्तर मामलों के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे. वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और नागालैंड यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. समुद्र गुप्ता कश्यप मौजूद रहेंगे. यह जानकारी सरहद संस्था के ट्रस्टी अनुज नहार, शैलेश वाडेकर समेत समन्वयक डॉ. शैलेश पगारिया व जाहिद भट्ट ने को एक संवाददाता सम्मेलन में दी. डॉ. भूपेन हजारिका और सरहद संस्था के बीच उनके अंतिम वर्षों, यानी 2008 से 2011 तक, मधुर संबंध तैयार हुए थे. हजारिका के निधन के बाद, 2012 से, संस्था उनके सभी पारिवारिक सदस्यों की स्वीकृति से, महाराष्ट्र की ओर से पूर्वो त्तर भारत में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को डॉ. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार देती है. इस वर्ष, पिछले पांच वर्षों के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. जिसमें, मणिपुर की प्रसिद्ध गायिका और शास्त्रीय नृत्यांगना लैश्राम मेमादेवी और मिजोरम के एल. आर. सायलो, अरुणाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लेखक और प्रशासनिक अधिकारी येशे दोरजी थोंगची, मेघालय के प्रसिद्ध इतिहासकार और भारतीय लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, पद्मश्री प्रो. डेविड रीड सिमलिह, असम के प्रसिद्ध प्रकाशक और संगीतकार तथा असमिया साहित्य के विद्वान, पद्मश्री डॉ. सुरजाकांत हजारिका और प्रसिद्ध अभिनेत्री और फिल्म निर्माता रजनी बासुमतारी को यह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.