सवाई गंधर्व संगीत महोत्सव की तिथियों की घोषणा

    04-Oct-2025
Total Views |

vdvs 
 
शिवाजीनगर, 3 अक्टूबर (आ.प्र.)

आर्य संगीत प्रसारक मंडल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सवाई गंधर्व भीमसेन महोत्सव के 71वें संस्करण की तिथियों की शुक्रवार (3 अक्टूबर) को घोषणा की गई. मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीनिवास जोशी ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. उन्होंने बताया कि यह महोत्सव हर साल की तरह 10 से 14 दिसंबर के बीच मुकुंदनगर स्थित महाराष्ट्रीय मंडल के खेल परिसर में पांच दिनों तक आयोजित होगा. महोत्सव के अन्य विवरण जल्द ही घोषित किए जाएंगे.