ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए

सकल ब्राह्मण समाज की सभी पार्टियों से मांग

    25-Dec-2025
Total Views |
 
bdfb
 
पुणे, 24 दिसंबर (आ. प्र.)

पुणे शहर में ब्राह्मण वोटरों की संख्या लगभग 16 से 18 प्रतिशत है, लेकिन राजनीतिक पार्टियां हमेशा ब्राह्मण उम्मीदवारों को नजरअंदाज करती हैं. इसलिए मनपा चुनाव में ब्राह्मण समाज कोप्रतिनिधित्व मिले, यह मांग सकल ब्राह्मण समाज ने सभी राजनीतिक पार्टियों से की है. बुधवार दोपहर 2 बजे पुणे श्रमिक पत्रकार संघ में आयोजित पत्रकार वार्ता में सकल ब्राह्मण समाज के समन्वयक भालचंद्र कुलकर्णी, सह-समन्वयक एड. ईशानी जोशी, प्रवक्ता वेिशजीत देशपांडे, वेिशनाथ भालेराव, मंदार रेडे, मकरंद मानकीकर और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. सकल ब्राह्मण समाज कमेटी में पुणे के आम्ही सारे ब्राह्मण, परशुराम हिंदू सेवा संघ, ब्राह्मण जागृति सेवा संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, महाराष्ट्र चितपावन संघ, चितपावन अस्तित्व संस्था, देशस्थ ऋग्वेदी शिक्षणोत्तर संस्था, याज्ञवल्क्य आश्रम, कऱ्हाडे ब्राह्मण संघ, महाराष्ट्र ब्राह्मण सभा, कृष्ण यजुर्वेदी तैत्तिरीय संघ, शुक्ल यजुर्वेदी माध्यंदिन मध्यवर्ती ब्राह्मण मंडल पुणे, अखिल ब्राह्मण मध्यवर्ती संस्था (नासिक), पुणे केंद्र, विप्र फाउंडेशन, सर्वशाखीय ब्राह्मण महासंघ, पौरोहित्य पुरोहित फाउंडेशन, गौड़ सारस्वत ब्राह्मण संघ जैसे करीब 30 ब्राह्मण संगठन और संस्थाएं शामिल हैं. हाल ही में हुए नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों में 50 कार्यकर्ता चुने गए हैं. मराठवाड़ा में 5 जगहों पर ब्राह्मण नगराध्यक्ष चुने गए हैं. उच्च एवं तकनीकी मंत्री चंद्रकांत पाटिल को एक ज्ञापन दिया है. साथ ही, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट ) से भी की गई है.