सुरेंद्र और पद्मश्री परिणय बंधन में बंधे

    10-Apr-2025
Total Views |
 
bfdbf
 
खराड़ी, 9 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

वड़गांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक श्री. बापूसाहेब तुकाराम पठारे एवं सौ. संजिला बापूसाहेब पठारे के सुपुत्र चि. सुरेंद्र और सेवानिवृत्त पशुधन विकास अधिकारी डॉ. अतुल सोपानराव चिखले पाटिल एवं डॉ. सौ. पद्मश्री अतुल चिखले पाटिल की सुपुत्री चि.सौ.कां. ऐश्वर्या के शुभविवाह के अवसर पर स्वागत समारोह गत रात यहां पुणे-नगर रोड खराड़ी जकात नाका के नजदीक महालक्ष्मी लॉन्स में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवदम्पति को शुभाशीर्वाद देने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारी, उद्योगपति, बिल्डर्स, प्रोफेशनल्स, अधिकारी, नेतागण और समाजसेवक आदि प्रतिष्ठित व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे.