जन्मकल्याणक पर भव्य अहिंसा टू-व्हीलर रैली का सफल आयोजन

अहिंसा का संदेश घर-घर पहुंचाना था रैली का उद्देश्य

    12-Apr-2025
Total Views |
 
r1
    
पुणे, 11 अप्रैल (आ. प्र.)
 
तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती के अवसर पर श्री जैन समाज उत्सव समिति (सकल जैन संघ पुणे की एक पहल) के अध्यक्ष अचल जैन और सचिव अनिल गेलड़ा के मार्गदर्शन में, रैली आयोजक आनंद दर्शन युवा मंच, पुणे एडीवाईएम की ओर से संदीप भंडारी और महेंद्र सुंदेचा मुथा के नेतृत्व में भव्य अहिंसा टू- व्हीलर वाहन रैली का आयोजन किया गया. विधायक हेमंत रासने, कांग्रेस नेता अभय छाजेड़, अरविंद शिंदे, विजय भंडारी, सामुदायिक उत्सव समिति अध्यक्ष अचल जैन, विजयकांत कोठारी, अनिल गेलड़ा, महावीर कटारिया, पोपटलाल ओस्तवाल, आनंद दरबार अध्यक्ष बालासाहेब धोका, इंद्रकुमार छाजेड़, प्रवीण चोरबोले, रवींद्र दुगड़, मनोज छाजेड़, कीर्तिराज दुगड़, अनिल भन्साली, ललित शिंगवी, लक्ष्मीकांत खाबिया, दिलीप कटारिया, कविता वैरागे, राजश्री शिलिमकर, भाजपा जैन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप भंडारी ने शाम 4 बजे अहिंसा भवन, दादावाड़ी जैन मंदिर से जैन ध्वज दिखाकर रैली की शुरुआत की. रैली में 3000 से अधिक टू- व्हीलर शामिल थे.
 
 
r1
   
  
रैली का उद्देश्य ‌‘जीयो और जीने‌’ दो के सिद्धांत पर आधारित अहिंसा का संदेश घर-घर तक पहुंचाना था. इस रैली में पांच हजार से अधिक जैन युवा गठबंधन सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें महिलाओं की संख्या काफी थी. रैली पुणे के दादावाड़ी सारसबाग से शुरू होकर तिलक रोड, स्वारगेट चौक, सेवन लव्ज चौक, मुकुंदनगर, महर्षिनगर, मार्केटयार्ड रोड, बिबवेवाड़ी, सतारा रोड, के. के. मार्केट, महेश सोसायटी चौक, केंजले कॉर्नर, गंगाधाम से होते हुए नाजुश्री हॉल में समाप्त हुई. गौतम प्रसादी का लाभ लखीचंदजी अभिषेकजी खिंवसरा परिवार ने लिया. संदीप भंडारी और आनंद दर्शन युवा मंच पुणे के अध्यक्ष महेंद्र सुंदेचा मुथा के साथसाथ ए.डी.वाई.एम. के सभी कार्यकर्ताओं ने भव्य दिव्य रैली को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया.