अमित घैसास लघु उद्योग भारती महाराष्ट्र प्रदेश के नए अध्यक्ष बने

    16-Apr-2025
Total Views |

vdsvbds 
पुणे, 15 अप्रैल (आ.प्र.)

यशप्रभा उद्योग समूह के व्यवस्थापकीय संचालक अमित घैसास को लघु उद्योग भारती का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. हाल ही में ठाणे स्थित रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी व कार्यसमिति की बैठक और उद्यमी सम्मेलन में डॉ. उदय सामंत की उपस्थिति में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने नियुक्ति की घोषणा की. घैसास जनता सहकारी बैंक के निदेशक मंडल में भी कार्यरत हैं. इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के महाराष्ट्र क्षेत्रीय विभाग के नये पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई्‌‍.इन सभी का कार्यकाल अप्रैल 2025 से मार्च 2027 तक 2 वर्ष का होगा. इस समिति में अमित घैसास (प्रदेश अध्यक्ष), आशीष चंदराणा (प्रदेश उपाध्यक्ष), मारुति कुलकर्णी (प्रदेश उपाध्यक्ष), अशोक काले (प्रदेश उपाध्यक्ष), हरीश हांडे (प्रदेश महामंत्री) गौरव जोशी (प्रदेश सहमंत्री), मंदार लेले (प्रदेश सहमंत्री), प्रवीण काले (प्रदेश सहमंत्री), सीए नवीन देढीया(प्रदेश कोषाध्यक्ष) है.