न्यायमूर्ति गवई आज लेंगे सुप्रीम काेर्ट के 52वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

    14-May-2025
Total Views |
 

CJI 
 
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बुधवार (14 मई) काे उच्चतम न्यायालय के 52वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे.सर्वाेच्च न्यायालय के इतिहास में यह एक उल्लेखनीय मील का पत्थर माना जा रहा है, क्याेंकि वह पूर्व मुख्य न्यायाधीश के जी बालकृष्णन के बाद अनुसूचित जाति समुदाय से न्यायपालिका में शीर्ष पद पर पहुंचने वाले दूसरे व्यक्ति हैं.उनकी मुख्य न्यायाधीश के ताैर पर नियुक्ति निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना के आज सेवानिवृत्त हाेने के बाद हुई है. न्यायमूर्ति गवई काे 24 मई, 2019 काे सर्वाेच्च न्यायालयके न्यायाधीश के रूप में पदाेन्नत किया गया. वह 23 नवंबर, 2025 काे सेवानिवृत्त हाेंगे.वह प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, प्रमुख अंबेडकरवादी, पूर्व सांसद एवं कई राज्याें के राज्यपाल रह चुके आर एस गवई के पुत्र हैं.न्यायमूर्ति गवई ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी की डिग्री पूरी करने के बाद 16 मार्च, 1985 काे वकालत शुरू की थी. उन्हाेंने वर्ष 1987 से 1990 तक बम्बई उच्च न्यायालय में स्वतंत्र रूप से वकालत की. उन्हाेंने वर्ष 1990 के बाद मुख्य रूप से संवैधानिक कानून और प्रशासनिक कानून में बम्बई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ में वकालत की.