पंकज देशमुख, संजय पाटिल और राजेश बनसाेडे अपर पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्ति

    18-May-2025
Total Views |
 

police 
 
राज्य सरकार ने राज्य में पुलिस उप महानिरीक्षक श्रेणी में पदाेन्नति के लिए याेग्य माने गए पुलिस अधीक्षक श्रेणी के 14 अधिकारियाें काे पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदाेन्नत किया है. पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख और वायरलैस के पुलिस अधीक्षक राजेश बनसाेडे काे पदाेन्नति देकर पुणे शहर में अपर पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है. वहीं, नागपुर शहर पुलिस बल की अपराध शाखा के अपर पुलिस आयुक्त संजय बी. पाटिल का तबादला कर उन्हें भी पुणे शहर में अपर पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही पुणे शहर के माैजूदा अपर पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे, प्रवीण पाटिल और अरविंद चावरिया का तबादला कर दिया गया है.