पंचांगकर्ता मोहन दाते ‌‘ब्राह्मण भूषण' घोषित

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में ‌‘ब्राह्मण रत्ने चरित्रकोश" का होगा विमोचन

    24-May-2025
Total Views |
 
vdvd
पुणे, 23 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

आम्ही सारे ब्राह्मण संस्था द्वारा प्रदान किया जाने वाला ब्राह्मण भूषण पुरस्कार रविवार (25 मई) को पंचांगकर्ता मोहन दाते को प्रदान किया जाएगा, ऐसी जानकारी संस्था के निदेशक भालचंद्र कुलकर्णी, संजय ओर्पे और माधुरी कुलकर्णी ने दी. साथ ही, पिछले 225 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय सेवा के लिए समर्पित महाराष्ट्रीयन ब्राह्मणों की जीवनी पर आधारित, ‌‘ब्राह्मण रत्न'े चरित्रकोश दो खंडों में प्रकाशित किया जाएगा और वंदना धर्माधिकारी द्वारा लिखित पुस्तक ब्राह्मण महिलाओं की ‌‘यशोगाथा' का भी इस अवसर पर विमोचन किया जाएगा. यह पुरस्कार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा रविवार को सुबह 10.30 बजे आयोजित समारोह में प्रदान किये जायेंगे. मुख्य अतिथि परशुराम आर्थिक विकास महामंडल के अध्यक्ष आशीष दामले, वरिष्ठ उद्यमी प्रमोद चौधरी और उद्यमी हृषिकेश कुलकर्णी , विद्यावाचस्पति शंकर अभ्यंकर उपस्थित रहेंगे. इंदुमतीवस ंत कैरियर भूषण पुरस्कार युवा उद्यमी निर्मल देशपांडे को दिया जाएगा. डॉ. रामचन्द्र देखणे स्मृति कीर्तनकार पुरस्कार युवा कीर्तनकार किरण कुलकर्णी को दिया जाएगा. पिछले 98 वर्षों से ब्राह्मण समाज के लिए कार्य कर रही संस्था श्री शुक्ल यजुः शाखिया माध्यंदिन महाराष्ट्रीय ब्राह्मण सभा, पुणे (याज्ञवल्क्य आश्रम) को भगवान परशुराम ब्राह्मण संस्था पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. भालचंद्र कुलकर्णी ने कहा कि, पंचांग का खगोल विज्ञान से सीधा संबंध है और इसका प्रयोग सभी प्रकार की योजनाओं में प्रभावी रूप से किया जाता है,इसलिए पंचांगकर्ता मोहन दाते को ब्राह्मण भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. संजय ओर्पे ने बताया कि आम्ही सारे ब्राह्मण संस्था द्वारा पिछले 20 वर्षों से ब्राह्मण व्यावसायिक पत्रिका के माध्यम से जरूरतमंद छात्रों को शैक्षिक सहायता प्रदान की जाती है.