नागरिकों को ध्यान में रख कर काम करेंगे

नए मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने डॉ. राजेंद्र भोसले के हाथों पद्भार स्वीकार करते हुए कहा

    01-Jun-2025
Total Views |
 

aaa

 
शिवाजीनगर , ३१ मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
शहर और शहर की समस्याओं की जानकारी है. कामकाज में पारदर्शिता रखी जाएगी. नागरिकों को केंद्र मानकर काम किया जाएगा. बुनियादी सुविधाओं पर अधिक ध्यान दिया जाएगा. यह प्रतिपादन पुणे मनपा के नए आयुक्त नवल किशोर राम ने शनिवार को किया. मनपा आयुक्त डॉ. राजेंद्र भोसले ३१ मई को सेवा से रिटायर हो गए. मनपा आयुक्त पद पर नवल किशोर राम की नियुक्ति की गई. शनिवार की शाम को नवल किशोर राम ने डॉ. राजेंद्र भोसले की उपस्थिति में पद्भार ग्रहण किया. इस वक्त डॉ. भोसले ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. पद्भार स्वीकारने के बाद नवल किशोर राम ने मनपा के विभाग प्रमुखों की बैठक ली. किस अधिकारी के पास कौन सा पद्भार है, संबंधित विभाग के कामकाज के बारे में उन्होंने जानकारी ली. नवल किशोर राम ने पद्भार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुणे शहर को सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर के रूप में दुनिया में पहचाना जाता है.

शहर का नाम बड़ा है, उसी के बराबर काम भी किया जाएगा. बोलने से ज्यादा प्रत्यक्ष काम करने पर जोर दिया जाएगा. मनपा का कामकाज पूर्ण पारदर्शिता से किया जाएगा. नागरिकों को केंद्र मानकर काम किया जाएगा. जिनमें पानी सप्लाई, ड्रेनेज सिस्टम तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने पर जोर दिया जाएगा. शहर में जारी प्रोजेक्ट की जानकारी लेकर, कुछ प्रोजेक्ट पेंडिंग होंगे, तो उनकी जानकारी लेकर उनकी गति बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.

 नवल किशोर राम का परिचय

* जन्मस्थान : मोतीहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार
 
* आईएएस बैच : वर्ष २००८, महाराष्ट्र कैडर
 
* शैक्षणिक पृष्ठभूमि : दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई प्रशासनिक अनुभव * प्रारंभिक नियुक्ति : नांदेड़ में उपजिलाधिकारी * जिलाधिकारी : बीड़ और छत्रपति संभाजीनगर
 
* पुणे जिलाधिकारी (वर्ष २०१८-२०२०) : कोविड-१९ महामारी के दौरान प्रभावी प्रबंधन और वर्ष २०१९ के आम व विधानसभा चुनावों का सफल आयोजन
 
* प्रधानमंत्री कार्यालय (वर्ष २०२० से अब तक) : उप सचिव के रूप में केंद्रीय नीतियों के क्रियान्वयन में योगदान.
 
प्रमुख उपलब्धियां * कोविड-१९ प्रबंधन : पुणे जिले में महामारी के दौरान सक्रिय नेतृत्व, जिससे रिकवरी दर लगभग ६४% और मृत्यु दर लगभग २.०६% रही.
 
* वर्ष २०२० में ‘फेम इंडिया’ और ‘एशिया पोस्ट’ सर्वेक्षण में भारत के ५० लोकप्रिय जिलाधिकारियों में शामिल.