टू-व्हीलर पर टाेल लगाने का प्रस्ताव नहीं : गड़करी

    27-Jun-2025
Total Views |
 
                                                                           
                                                                         Gadkari
 
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने एक्स पर पाेस्ट साझा कर स्पष्ट किया है कि सरकार टू-व्हीलर पर टाेल टैक्स लगाने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है. यह बयान मीडिया के कुछ वर्गाें में चल रही उन रिपाेर्टाें के बीच आया है, जिनमें कहा गया है कि 15 जुलाई से टू-व्हीलर वाहनाें काे टाेल टैक्स के दायरे में लाया जा सकता है. साेशल मीडिया पर एक पाेस्ट में गड़करी ने कहा, कुछ मीडिया संस्थान टू-व्हीलर वाहनाें से टाेल वसूली के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं. ऐसा काेई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है दाेपहिया वाहनाें काे टाेल टैक्स से छूट जारी रहेगी. उन्हाेंने मीडिया मंचाें से असत्यापित जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह कर कहा कि ऐसी खबरें अना वश्यक भ्रम पैदा करती हैं. वर्तमान में, राष्ट्रीय राजमार्गाें पर दाेपहिया वाहनाें काे टाेल शुल्क से छूट दी गई है. यह नीति अपरिवर्तित बनी हुई है. हालांकि, एक्सेस कंट्राेल्ड हाईवे और एक्सप्रेसवे पर दाेपहिया वाहनाें का प्रवेश अवैध है.