जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा लाखाें भ्नताें का सैलाब

    28-Jun-2025
Total Views |
 
 

Yatra 
पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार शाम 4 बजे से शुरू हुई. सुबह मंगल आरती और विधि विधान पूजा के बाद भगवान जगन्नाथ काे नंदी घाेष रथ, देवी सुभद्रा काे दर्पदलन और बलभद्र काे तालध्वज रथ पर विराजित किया गया है. अब रथ पर भगवान की विधिवत पूजा और भाेग लगाया.दाेपहर 3 बजे पुरी राजपरिवार के गजपति दिव्य सिंह देव रथ के आगे साेने के झाडू से बुहारा लगाकर रथ यात्रा हुई. रथ से भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ करीब 3 किलाेमीटर दूर गुंडिचा मंदिर गए. यहां उनकी माैसी का घर माना जाता है. उधर, अहमदाबाद समेत देश के कई शहराें में रथ यात्राएं निकाली गई.
 
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथकी रथ यात्रा निकाली गई. गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह 4 बजे मंगल आरती की. इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की. रात तकरीबन 8:30 बजे भगवान वापस मंदिर लाैटे. पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा काे लेकर ओडिशा के एडीजी एलएंडओ संजय कुमार ने कहा कि आज यहां 10 से 12 लाख से ज्यादा लाेग जुटे.यहां भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की गई थी. पूरे शहर काे सुरक्षा कवर जाेन में बदल दिया गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद हमें खुफिया जानकारी मिली कि कुछ असामाजिक और राष्ट्र विराेधी तत्व गड़बड़ी पैदा करने का प्रयास कर सकते थे.