रवींद्र चव्हाण हाेंगे भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष !

    30-Jun-2025
Total Views |
 
 
 

BJP 
 
भारतीय जनता पार्टी काे जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की जगह अब कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण काे नियुक्त किया जाएगा. इसके लिए रविंद्र चव्हाण 30 जून काे अपना नामांकन दाखिल करेंगे.उसके बाद 1 जुलाई काे उनकी नियुक्ति की घाेषणा की जाएगी. इस संबंध में आधिकारिक घाेषणा 1 जुलाई काे सुबह 11 बजे वर्ली डाेम में की जाएगी और इस समय भाजपा के सभी शीर्ष पदाधिकारी माैजूद रहेंगे. भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के नजरिए से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसके लिए महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल आदि राज्याें में प्रदेश अध्यक्षाें के चुनाव पर फाेकस किया गया है. इसके लिए दाे केंद्रीय मंत्रियाें और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री काे चुनाव निर्णय अधिकारी भी नियुक्त किया गया है. साथ ही महाराष्ट्र की जिम्मेदारी मंत्री किरेन रिजिजू काे साैंपी गई है. इसके अनुसार अब चुनाव प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है.