राष्ट्रीय गणेशोत्सव प्रतियोगिता में शिवाजी मित्र मंडल प्रथम

दगडूशेठ गणपति ट्रस्ट द्वारा आयोजन; 2024 के पुणे विभागीय परिणाम घोषित

    19-Jul-2025
Total Views |
 
 
aaaaa
   डेक्कन, 18 जुलाई (आ.प्र.)
 
श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट, सुवर्णयुग तरूण मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गणेशोत्सव प्रतियोगिता-2024 में भोसले मार्ग (भवानी पेठ) के शिवाजी मित्र मंडल ने पुणे शहर क्षेत्र प्रभाग में प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं एरंडवणे का श्री शनि मारुति बाल गणेश मंडल दूसरे स्थान पर रहा. नाना पेठ का पोटसुल्या मारुति मंडल तीसरे स्थान पर रहा. जबकि नवी खड़की येरवडा से नवज्योत मित्र मंडल ट्रस्ट चौथे स्थान और भांडारकर रोड का विनायक नवयुग मित्र मंडल पांचवें स्थान पर रहा. विजेता गणेश मंडलों को कुल 14 लाख 95 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे, ऐसी घोषणा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी और महासचिव तथा विधायक हेमंत रासने ने शुक्रवार (18 जुलाई) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. बताया गया कि इस वर्ष जय गणेश भूषण पुरस्कार श्री कृष्ण तरुण मंडल (कैंप) को दिया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 194 मंडलों और विद्यालयों में से 106 मंडलों और विद्यालयों ने पुरस्कार जीते हैं. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने, उपाध्यक्ष माणिक चव्हाण, सहसचिव अमोल केदारी, उत्सव प्रमुख अक्षय गोडसे, सहित सुवर्णयुग तरुण मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार (20 जुलाई) को शाम 6 बजे गणेश कला क्रीड़ा मंच (स्वारगेट) में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार द्वारा किया जाएगा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे
   1. पश्चिमी क्षेत्र:-
आजाद हिंद मित्र मंडल डेक्कन जिमखाना,
काल्पनिक दृश्य-सावित्रीबाई फुले पुणे
वेिशविद्यालय सेवक हनुमान मंडल,
लाइव दृश्य - आराधना स्पोर्ट्स क्लब
जनवाड़ी,
धार्मिक एवं पौराणिक दृश्य - नवजवान मित्र
मंडल कोथरूड,
सामाजिक दृश्य - वीर लहूजी मित्र मंडल निरेगल मठ.
2.पूर्वी क्षेत्र
नवरंग मित्र मंडल, हड़पसर,
सामाजिक - आजाद हिंद मित्र मंडल ट्रस्ट वडगांव शेरी,
धार्मिक/पौराणिक दृश्य - वंदे मातरम मित्र
मंडल मगर अली,
ऐतिहासिक दृश्य - जय जवान मंडल कैम्प.
3.उत्तर क्षेत्र
आदर्श तरूण मंडल येरवड़ा,
सामाजिक दृश्य - नटराज मित्र मंडल नागपुर चौल,
धार्मिक/पौराणिक दृश्य - अखिल रामनगर मित्र
मंडल येरवड़ा
लाइव दृश्य - नेशनल यंग क्लब खड़की,
4 .दक्षिण क्षेत्र
एकता मित्र मंडल अरण्येेशर,
सामाजिक दृश्य - शिवशक्ति कबड्डी संघ मित्र मंडल,
धार्मिक दृश्य प्रोत्साहन - वीर तानाजी तरूण
मित्र मंडल माणिकबाग,
लाइव दृश्य-अखिल दत्तवाड़ी संयुक्त लायंस
क्लब मित्र मंडल,
ऐतिहासिक दृश्य - शिवराज मित्र मंडल पर्वती दर्शन,
काल्पनिक दृश्य - सहजीवन गणेश मित्र मंडल
ट्रस्ट सहकारनगर,
विशेष सामाजिक पुरस्कार - डॉ. मीनू मेहता
औद्योगिक संस्थान येवलेवाड़ी.
5. मध्य (उत्तर) क्षेत्र
गोसावीपुरा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल
सोमवार पेठ,
लाइव दृश्य व्यवहार अली चौक मित्र मंडल
कसबा पेठ,
ऐतिहासिक दृश्य - जय जवान समता मित्र
मंडल महात्मा फुले पेठ,
काल्पनिक/कलात्मक दृश्य - श्री गजानन मित्र
मंडल लक्ष्मी रास्ता,
धार्मिक/पौराणिक दृश्य - त्रिशुंड गणपति
विजय मंडल सोमवार पेठ,
सामाजिक जागरूकता दृश्य - मराठा मित्र मंडल
रास्ता पेठ,
6. मध्य (दक्षिण) क्षेत्र
शनिवार पेठ मेहुणपुरा सार्वजनिक गणेशोत्सव
ट्रस्ट,
धार्मिक/पौराणिक दृश्य - पद्मशाली सम्राट
मंडल भवानी पेठ,
लाइव दृश्य - नवभारत सेवक मंडल भवानी
पेठ,
काल्पनिक दृश्य - कस्तूरे चौक तरूण मंडल
गणेश पेठ,
सामाजिक जागरूकता दृश्य - त्वष्टा कसार
समाज संस्था