आनंद चोरड़िया जीतो की पर्यावरणपरियोजनाओं के अध्यक्ष नियुक्त !

कहा- स्थायी और पर्यावरणीय परियोजनाएं जनभागीदारी से बनाएंगे

    24-Jul-2025
Total Views |
 
aaaa
 
 
 
 
शिवाजीनगर, 23 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सुहाना-प्रवीण मसालेवाले के निदेशक आनंद चोरडिया को जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन (जीतो) की पर्यावरण एवं स्थिरता परियोजनाओं का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति 2024- 2026 की अवधि के लिए होगी. गौरतलब है कि आनंद चोरडिया ‌‘द इको फ!क्टरी फाउंडेशन‌’के संस्थापक हैं. पिछले कई वर्षों से वे पर्यावरण एवं स्थिरता के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का संचालन कर रहे हैं. इस क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान और बढ़ते कार्यों को देखते हुए, आनंद चोरडिया को इस विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जीतो एपेक्स ने आशा व्यक्त की है कि वे जीतो के व्यापक और ऊर्जावान नेटवर्क के माध्यम से पर्यावरण अभियान को गति प्रदान करेंगे.

इस नियुक्ति पर संतोष व्यक्त करते हुए आनंद चोरडिया ने कहा, कुछ महीने पहले, जीतो ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर णमोकार महामंत्र पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करते हुए नौ सूत्रीय कार्यक्रम दिया था. इसमें महत्वपूर्ण बिंदु पर्यावरण विषय से संबंधित हैं.
 
जीतो जैसी संस्था, जो सदैव राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देती है, उसके के माध्यम से हम व्यक्तिगत स्तर पर ऐसी परियोजनाओं का संचालन करते हैं. स्वाभाविक रूप से, अब जीतो में पर्यावरण विभाग के प्रमुख के रूप में, यह जिम्मेदारी संस्थागत स्तर पर और अधिक व्यापक रूप से निभाई जा सकेगी. जीतो के साथ-साथ हमारे देश और वेिश के लिए भी उपयोगी स्थायी और पर्यावरणीय परियोजनाओं की योजनाएं अधिक से अधिक जनभागीदारी से बनाई जाएंगी.