काेनाक्री, 24 अगस्त (वि.प्र.)
अफ्रीकी देश गिनी में भारी बारिश के बाद कचरे का एक विशाल पहाड़ अचानक धंस गया और देखते ही देखते आसपास की बस्ती मलबे में दब गई. राजधानी काेनाक्री के सबसे बड़े लैंडफिल में हुए इस हादसे में 30 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 6 लाेग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. कई घर और वाहन भी कचरे के मलबे में दब गए हैं. हादसे के बाद बचाव टीमें लगातार मलबा हटाकर लाेगाें की तलाश में जुटी हैं.हादसा रविवार तड़के करीब 2 बजे हुआ.अधिकारियाें के मुताबिक, रात में हुई भारी बारिश के बाद पानी कचरे के विशाल ढेर के ऊपर से बहने लगा. पानी के कारण कचरे के ढेर का संतुलन बिगड़ा और उसका एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे की ओर खिसक गया.कचरे की चपेट में आसपास बनी कई झाेपड़ियां और घर आ गए. जबरदस्त मलबे में कई लाेग फंस गए
.
हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम माैके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया. हादसे में अब तक 30 लाेगाें की माैत की पुष्टि हुई है. 6 लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए हाॅस्पिटल पहुंचाया गया.