एच. एच. सी. पी. हाईस्कूल, में स्वीडिश छात्रों की सद्भावना भेंट

    31-Aug-2025
Total Views |
 
vvvv
पुणे, 30 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

महाराष्ट्र गर्ल्स एजुकेशन सोसायटी (एम.जी.ई.) की एच. एच. सी. पी. हाईस्कूल, हुजूरपागा, लक्ष्मी रोड, पुणे-30 में मंगलवार, 26 अगस्त 2025 को स्वीडन के 12 विद्यार्थियों ने सद्भावना भेंट दी.कार्यक्रम की शुरुआत ‌‘अतिथि देवो भव' की परंपरा के अनुसार विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में आरती से स्वागत कर के की. लेझीम और ढोल-ताशा की गूंज के बीच एन.सी.सी. के छात्रों ने सलामी दी. विद्यार्थियों को प्रेम का प्रतीक स्वरूप फूलों के गुलदस्ते, बुकमार्क और ‌‘नथ' भेंट किए गए. साथ ही उनके हाथों पर मेंहदी भी लगाई. विद्यालय की छात्राओं ने स्वीडिश विद्यार्थियों से संवाद करते हुए भारतीय और स्वीडिश संस्कृतियों के साम्य और भिन्नताओं पर चर्चा की. भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने के लिए छात्राओं द्वारा बनाई गई हस्तकला वस्तुओं की प्रदर्शनी, संत गोरा कुंभार नाटक, भरतनाट्यम, पुस्तक दहीहंडी और लीपन आर्ट जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए्‌‍. इसके बाद स्वीडिश विद्यार्थियों ने विद्यालय के गृहविज्ञान विभाग का दौरा किया और छात्राओं द्वारा बनाए गए व्यंजनों का स्वाद चखते हुए उनकी प्रशंसा की. यह कार्यक्रम पी. एम. शाह फाउंडेशन और महाराष्ट्र गर्ल्स एजुकेशन सोसायटी के संयुक्त आयोजन में संपन्न हुआ. इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा माननीय शालिनीताई पाटिल, सचिव रेखा पलशीकर, पीएम फाउंडेशन की सरस्वती मेहता मैडम, फडतरे सर, प्रो. नेहा जाधव, विद्यालय की मुख्याध्यापिका केतकी पेंढारकर, उपमुख्याध्यापिका संध्या गायकवाड तथा सभी पर्यवेक्षक उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा जमदाडे और अनघा केलकर ने किया.