सोलापुर मंडल द्वारा ‌‘हमारी साझा जिरमेदारी' विषय पर सतर्कता संगोष्ठी का आयोजन

    23-Sep-2025
Total Views |

bdFbdf
सोलापुर, 22 सितंबर (वि.प्र.)

भारतीय रेल द्वारा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक मनाए जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के क्रम में, मध्य रेल के सोलापुर मंडल ने 18 सितंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण सतर्कता संगोष्ठी का आयोजन किया. सतर्कता: हमारी साझा जिरमेदारी विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में ईमानदारी और पारदर्शिता की भावना को बढ़ावा देना था. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए, मध्य रेल के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, नीरज कुमार दोहरे ने व्यक्तिगत और व्यावसायिक नैतिकता के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने रेलवे के विभिन्न नियमों और प्रक्रियाओं पर मार्गदर्शन दिया, ताकि दैनिक कार्यों में भ्रष्टाचार मुक्त कार्यशैली को सुनिश्चित किया जा सके. इस सत्र के दौरान, उप मुख्य सतर्कता अधिकारियों ने केस स्टडीज के माध्यम से भ्रष्टाचार को रोकने के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी और अधिकारियों को नैतिक कार्य संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया.