दगडूशेठ गणपति के ‌‘अथर्वशीर्ष पाठ‌’ का विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड की ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस में दर्ज; 35 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं शामिल

    03-Sep-2025
Total Views |
 
 
d1
 
 
बुधवार पेठ, 2 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल द्वारा ऋषि पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होनेवाले सामुदायिक अथर्वशीर्ष पाठ गतिविधि ने वेिश रिकॉर्ड स्थापित किया है. यह गतिविधि, जिसमें 35,215 महिलाओं की उपस्थिति में अथर्वशीर्ष पाठ किया गया, इंग्लैंड की ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस में दर्ज की गई है. ट्रस्ट द्वारा आयोजित गणेशोत्सव के 133वें वर्ष में, इस वेिश रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) के उपाध्यक्ष डॉ. दीपक हरके ने श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी को प्रदान किया. इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.


d1


ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी ने कहा, यह पहल ॐ नमस्ते गणपतये नमः का जाप करते हुए 35 हजार महिलाओं के एक साथ आने से कार्यान्वित होती है. ऊर्जा से भरे वातावरण में, गणपति बाप्पा के समक्ष हजारों महिलाओं की भीड़ का चरम उच्चारण देखा जा सकता है. इसकी विशेषता यह है कि इसमें पुणे और दुनिया भर से महिलाएं भाग लेती हैं. यह इस पहल का 40वां वर्ष है और वेिश रिकॉर्ड के अवसर पर प्राप्त यह सम्मान अत्यंत प्रसन्नतादायक है.


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रीमंत दगडूशेठ गणपति बाप्पा के दर्शन किए और आरती की. श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल के महासचिव तथा विधायक हेमंत रासने ने उनका विधिवत सम्मान किया. इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.