एक साल में पासपोर्ट हेतु पांच लाख आवेदन प्राप्त

पुणे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा पिछले वर्ष 4 लाख 73 हजार पासपोर्ट वितरित

    14-Jan-2026
Total Views |

bfbfb
 
बाणेर, 13 जनवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

कई लोग विदेश जाने की चाहत में पासपोर्ट बनवाते हैं. पुणे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को पिछले एक साल में 5 लाख से अयादा एप्लीकेशन मिले हैं. जिनमें से एक साल में 4 लाख 35 हजार 320 पासपोर्ट बांटे गए हैं. पिछले दस सालों में पासपोर्ट बांटे गई संख्या बढ़ रही है. पढ़ाई, नौकरी, बिजनेस, पारिवारिक कार्यक्रमों और टूरिअम के लिए विदेश जाने वाले लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है. डेवलप शहरों समेत छोटे शहरों, उपनगरों और ग्रामीण इलाकों से भी पासपोर्ट के लिए एप्लीकेशन की संख्या बढ़ रही है. 2024 में पुणे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 4 लाख 55 हजार 160 एप्लीकेशन स्वीकार किए थे.इसमें 50 हजार की बढ़ोतरी हुई है. पासपोर्ट ऑफिसर डॉ. विनोद गायकवाड़ ने यह जानकारी दी. पासपोर्ट की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, पासपोर्ट ऑफिस ने पिछले दो सालों में रोजाना अपॉइंटमेंट बढ़ाए हैं. इस वजह से मुंढवा में पासपोर्ट सेवा केंद्र पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है. हालांकि, वहां जगह काफी नहीं है. इससे सिस्टम पर भी दबाव पड़ता है. इसलिए, हम नई जगह पर विचार कर रहे हैं. पासपोर्ट ऑफिसर डॉ. विनोद गायकवाड़ ने कहा कि जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा. इस बीच, पुणे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के मुंढवा और सोलापुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके)हैं. सातारा, सांगली, कोल्हापुर समेत 14 जिलों में 17 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) हैं. इसलिए, लोग नजदीक के पीओपीएसके में अपॉइंटमेंट को लेकर अप्लाई कर सकते हैं. इसबीच लोगों के पासपोर्ट के संबंधित शिकायतों का निराकरण करने के लिए हर महीने में पुणे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा ओपन डे आयोजित किया जा रहा है. ओपन डे को भी नागरिकों का रिन्स्पांस मिल रहा है.  
 
2021 से 2025 का पासपोर्ट का विवरण

वर्ष      पासपोर्ट के लिए एप्लीकेशन बांटे गए    पासपोर्ट
2021   2,39,986                                            2,32,767
2022   3,64,095                                            3,47,137
2023   4,74,160                                            4,71,454
2024   4,55,160                                            4,35,320
2025   5,08,528                                            4,72,966