बारामती में विमान दुर्घटना: अजित पवार का निधन

    29-Jan-2026
Total Views |
 


CM
 
अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार 29 जनवरी काे बारामती में किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंतिम संस्कार में उपस्थित रह सकते हैं. अजित पवार के परिवार में उनकी माता, पत्नी सांसद सुनेत्रा पवार, दाे पुत्र पार्थ पवार और जय पवार शामिल रहे. उनके चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार, बहन सांसद सुप्रिया सुले सहित पवार परिवार के अन्य सदस्य तुरंत बारामती पहुंचे. अजित पवार के आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत काे गहरा झटका लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित देशभर के विभिन्न राजनीतिक दलाें के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में शाेक की लहर है और बड़ी संख्या में लाेग बारामती पहुंच गए.
 
शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस से अलग हाेकर अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस का स्वतंत्र गुट बनाया था. उन्हाेंने भारतीय जनता पार्टी के साथ महायुति में शामिल हाेकर उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार किया. वे पुणे जिले के पालक मंत्री भी थे. राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उन्हाेंने लाेकसभा और विधानसभा चुनाव लड़े. हाल ही में हुए मनपा चुनावाें में उन्हाेंने दाेनाें राष्ट्रवादी कांग्रेस गुटाें काे एक साथ लाकर पुणे और पिंपरी चिंचवड़ मनपा चुनाव लड़े. जिला परिषद चुनाव के लिए भी पुणे जिले में दाेनाें गुट एकजुट हुए थे. अजित पवार के नेतृत्व में घड़ी चुनाव चिह्न पर जिला परिषद का चुनाव लड़ा जा रहा था. आज उनके चार चुनावी सभाएं निर्धारित थीं, जिसके लिए वे मुंबई से सुबह बारामती के लिए रवाना हुए थे.
 
जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे अजित पवार का विमान सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर मुंबई से रवाना हुआ था. लगभग 40 मिनट में विमान बारामती पहुंचने वाला था. विमान तय समय में बारामती हवाई अड्डे के करीब पहुंच गया, लेकिन लैंडिंग के अंतिम क्षणाें में यह दुर्घटना हाे गई. पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हाे सका और विमान रनवे से कुछ दूरी पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हाे गया.इस हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियाें ने चाैंकाने वाली जानकारी दी. एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले विमान ऊपर से गया, फिर गांव की ओर नीचे आता दिखाई दिया और बाद में उसने चक्कर लगाया.कुछ ही पलाें में विमान जमीन से टकराया और जाेरदार विस्फाेट हुआ. विस्फाेट के बाद विमान के टुकड़े हमारे घर तक आ गिरे.