महाराष्ट्र ने एक उत्कृष्ट नेता काे खाे दिया : राज ठाकरे

    29-Jan-2026
Total Views |
 
 

RT 
 
राज ठाकरे ने कहा कि अजीत पवार बेहद स्पष्टवादी थे और झूठे वादे करके लाेगाें काे धाेखा देना उनकी आदत नहीं थी. उन्हाेंने यह भी कहा कि राजनीति में स्पष्टवादिता की कीमत चुकानी पड़ती है.मेरे मित्र और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन हाे गया है. महाराष्ट्र की राजनीति ने एक उत्कृष्ट नेता काे खाे दिया है. अजीत पवार और मैंने लगभग एक ही समय में राजनीति में प्रवेश किया था, हालांकि हमारी जान-पहचान काफी बाद में हुई. लेकिन राजनीति के प्रति अपने अटूट जुनून के बल पर अजीत पवार ने महाराष्ट्र के राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की.