बारामती, 29 जनवरी (आ. प्र.) बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार काे महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार काे आखिरी विदाई देने जन सैलाब उमड़ा.
दाेनाें बेटाें ने मुखाग्नि दी, ‘अजित पवार अमर रहे’ के नाराें के बीच पंचतत्व में विलीन हुए. सांसद पत्नी सुनेत्रा पवार गंगाजल चढ़ाकर नम आंखाें से अंतिम विदाई दी. इस माैके पर चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, बडेट्टीवार सहित देश के अन्य राज्याें से आए नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.
गुरुवार दाेपहर 12 बजे बारामती में शाेकपूर्ण माहाैल में अंतिम संस्कार हुआ.
अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्याें से भी लाेग पहुंचे. बारामती में देर रात से लाेगाें का पहुंचना शुरू हाे गया था.
सुबह के वक्त कई इलाकाें में जाम की स्थिति बन गई. समर्थक बाइक, ट्रैक्टरट्राॅली और बस से पहुंचे. अंतिम यात्रा में एक से दाे किमी तक तक लाेग ही लाेग नजर आ रहे थे. पवार का चार्टर्ड प्लेन बुधवार सुबह बारामती एयरपाेर्ट के पास सुबह 8.45 बजे क्रैश हुआ था. वे 66 साल के थे.
बारामती एयरपाेर्ट पर लैंडिंग के दाैरान प्लेन क्रैश हुआ था. हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दाे पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लाेगाें की माैत हुई.