बीजेपी के साैरभ जाेशी चंडीगढ़ के नए मेयर

    30-Jan-2026
Total Views |
 
30 IMP news 1
 
चंडीगढ़, 29 जनवरी (वि.प्र.) चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है. मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनाें पदाें पर अब बीजेपी का कब्जा हाे गया है. नए मेयर साैरभ जाेशी बन गए हैं. सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा चुने गए. मेयर चुनाव में भाजपा काे 18 वाेट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार काे सात और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार काे 11 वाेट मिले है.
 
वाेटिंग से पहले ही कई पार्षदाें ने ताे भाजपा पार्षद साैरव जाेशी काे बधाई दे दी थी. साैरभ जाेशी चंडीगढ़ के 29वें मेयर बने हैं. 2021 में चुने गए पार्षदाें ने इस बार आखिरी बार मेयर चुना है. इसके बाद नए सिरे से पार्षद चुने जाएंगे. इस बार चुनाव सिक्रेट बैलेट वाेटिंग की जगह पार्षदाें के हाथ खड़े कर हुआ. पहली बार तीनाें पार्टियां मेयर का चुनाव लड़ रही थीं. पिछले 2 चुनाव में आप और कांग्रेस का गठबंधन था. वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर पद भाजपा काे 18 वाेट मिले.
 
आप के 11 पार्षदाें ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मुन्नवर राणा के पक्ष में मतदान किया था. कांग्रेस पार्षदाें ने वाॅकओवर कर दिया. इसके बाद डिप्टी मेयर पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी छाेड़कर भाजपा में शामिल हुईं सुमन शर्मा की 18 वाेट पाकर जीत हुई.