मल्लिकार्जुन खड़गे-शशि थरूर राहुल गांधी से मिले

    30-Jan-2026
Total Views |
 
30 Jan 4News
 
नई दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस लाेकसभा सांसद शशि थरूर ने गुरुवार काे संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लाेकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. उन्हाेंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर राजनीतिक हलकाें में चल रही नाराजगी और तल्खी की चर्चाओं पर विराम लगाने का संकेत दिया है.
 
कांग्रेस अध्यक्ष और गांधी से मुलाकात के बाद थरूर ने अपने साेशल मीडिया पर जानकारी दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी के साथ कई महत्वपूर्ण विषयाें पर गर्मजाेशी और रचनात्मक चर्चा हुई. पार्टी नेतृत्व के साथ संवाद सकारात्मक रहा और सभी नेता देश की जनता की सेवा के लिए आगे की रणनीति पर एकमत ह