रूबी हॉल क्लीनिक में ‌‘रोबोटिक HIFU' थेरेपी लांच

मरीजों को मिलेगी राहत : थेरेपी प्रोस्टेट कैंसर के बीमार टिशू को खत्म कर हेल्दी टिशू को बचाती है

    30-Jan-2026
Total Views |

bfbf


पुणे, 29 जनवरी (आ. प्र.)

रूबी हॉल क्लीनिक और कल्याणी इंस्टीट्यूट ऑफ रोबोटिक के सहयोग से भारतीय उपमहाद्वीप में पहली रोबोटिक हाई-इंटेंसिटी फोकस्ड अल्ट्रासाउंड (HIFU) थेरेपी लांच कर क्षेत्रीय कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. प्रोस्टेट कैंसर के लिए यह लेटेस्ट, नॉन-इनवेसिव इलाज का तरीका रूबी हॉल क्लीनिक में नए खुले कल्याणी इंस्टीट्यूट ऑफ रोबोटिक HIFU थेरेपी में उपलब्ध होगा. इस सुविधा का उद्घाटन रूबी हॉल क्लीनिक के लीडरशिप डॉ. पी. के. ग्रांट, डॉ. साइमन ग्रांट और डॉ. हिमेश गांधी के साथ कल्याणी परिवार के प्रतिनिधियों, डॉ. बाबा कल्याणी, सुनीता कल्याणी और भारत फोर्ज के अमित कल्याणी ने किया. इस मौके पर, फोकल वन इंस्टीट्यूट के इंटरनेशनल एक्सपर्ट प्रो. पास्कल (यूनिवर्सिटी ऑफ टूलूज), डॉ. डेमियन, वाइस प्रेसिडेंट और सीईओ रयान भी मौजूद थे. भारत में हर साल प्रोस्टेट कैंसर के 40,000 से अयादा नए मामले सामने आते हैं. हालांकि, कई मरीज सर्जरी या रेडियोथेरेपी से जुड़े खतरों, खासकर ठीक होने के समय और लंबे समय तक शारीरिक कामकाज की चिंताओं के कारण इलाज टाल देते हैं.इस मौके पर, रूबी हॉल क्लीनिक के चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी, डॉ. पी. के. ग्रांट ने कहा कि, रूबी हॉल क्लीनिक में भारतीय उपमहाद्वीप में पहली रोबोटिक HIFU थेरेपी का लॉन्च हमारे इलाके में कैंसर के इलाज के लिए एक अहम पड़ाव है. मरीजों तक जल्द से जल्द एडवांस्ड और काम की मेडिकल टेक्नोलॉजी पहुंचाना हमारा कमिटमेंट रहा है. यह पहल उसी विजन को दिखाती है और ऐसे इलाज के ऑप्शन देती है जो मरीज के नतीजों और जिंदगी की क्वालिटी दोनों को बनाए रखते हैं. क्लीनिकल नजरिए से, रूबी हॉल क्लीनिक के कंसल्टेंट यूरो-ऑन्कोलॉजिस्ट और रोबोटिक सर्जरी के डायरेक्टर डॉ. हिमेश गांधी ने कहा कि, कई पुरुषों में, कैंसर के इलाज का बड़ा डर होता है. रोबोटिक कखऋण इस डर को खत्म कर देता है, क्योंकि यह इलाज नॉन-इनवेसिव है. पुणे, 29 जनवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुणे एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी एएसक्यू सर्वेक्षण में वर्ष 2025 की तीसरी जुलाई से सितंबर और चौथी अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में पहला स्थान प्राप्त किया है. पांच में से 4.96 अंक हासिल करते हुए यात्री सेवा स्तर में सुधार के कारण सेवा गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि होने की बात सर्वेक्षण से सामने आई है. एयरपोर्ट पर यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, समय का नियोजन, कर्मचारियों की सेवा तथा संपूर्ण यात्रा अनुभव इन सभी पहलुओं में पुणे एयरपोर्ट ने सर्वोच्च स्तर बनाए रखा. इसी कारण अंकों में बढ़त मिली है. इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन, सीआईएसएफ, सभी एयरलाइंस तथा सभी फ्रंटलाइन कर्मचारियों की समन्वित योजना महत्वपूर्ण सिद्ध हुई है. पुणे एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल शुरू होने के बाद विमानों की उड़ानों की संख्या बढ़ी है. साथ ही यात्री सुविधाओं के स्तर में भी सुधार हुआ है. देश के व्यस्त एयरपोर्ट में पुणे एयरपोर्ट का समावेश होता है. दूसरी ओर यात्रियों को सेवा प्रदान करने में पुणे एयरपोर्ट पर निरंतर सुधार हो रहा है, जिसका लाभ यात्रियों को मिल रहा है. 
 
कई चिंताओं को दूर करती है ! सटीक टारगेटिंग : बीमार टिशू को खत्म करती है और आस-पास के हेल्दी टिशू को बचाती है नॉन-इनवेसिव प्रोसीजर : कोई चीरा या रेडिएशन नहीं तेजी से रिकवरी : अयादातर समय डे-केयर बेसिस पर इलाज होने पर, मरीज जल्दी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लौट सकता है जिंदगी की क्वालिटी बनी रहती है : पारंपरिक इलाजों की तुलना में यूरिनरी और सेक्सुअल फंक्शन पर काफी कम साइड इफेक्ट होते हैं