पुणे, 29 जनवरी (आ.प्र.) पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पुणे के युवा उद्यमी साहिल अग्रवाल ने बिना पानी के वाहन सफाई करने वाली अत्याधुनिक इको- फ्रेंडली तकनीक विकसित की है.उनकी कंपनी मैजिक कार्वो इंडिया एलएलपी के ‘कारवो वॉटरलेस कार स्पा' (carwo) मोबाइल एप का गणतंत्र दिवस के अवसर पर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के हाथों लांच किया गया. वर्तमान समय में एक कार की सफाई के लिए बड़ी मात्रा में पानी खर्च होता है, लेकिन ‘कारवो' तकनीक के माध्यम से बिना पानी के कार को पूरी तरह साफ किया जा सकता है. साहिल अग्रवाल और उनकी बहन श्रुति अग्रवाल पिछले दो वर्षों से इको-फ्रेंडली कार केयर और सफाई के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं. साहिल अग्रवाल ने बताया कि पारंपरिक तरीके से कार धोने पर कई बार गाड़ी के रंग पर असर पड़ता है और पानी के दाग भी रह जाते हैं. इन्हीं समस्याओं का समाधान खोजने के उद्देश्य से वॉटरलेस कार क्लीनिंग तकनीक विकसित की गई. वर्तमान में कंपनी केवल बाहरी सफाई ही नहीं, बल्कि इंटीरियर क्लीनिंग, पॉलिशिंग, डिटेलिंग और कार केयर से जुड़ी अन्य सेवाएं भी ‘वॉटरलेस कार स्पा' के माध्यम से उपलब्ध करा रही है. कारवोवॉटरलेस कार स्पा ऐप पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्मार्ट और टिकाऊ कार केयर सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.