पुणे, 30 जनवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) त्वष्टा कासार समाज संस्था और तांबा पितळ भांडी उत्पादक संस्था द्वारा कसबा पेठ स्थित महाकालिका मंदिर में 108 वां वर्धापन दिन बुधवार (28 जनवरी) को मनाया गया. उस उपक्रम के तहत देवी की पालकी से नगर प्रदक्षिणा, अभिषेक, श्रीवेिशकर्मा पूजन, भजन, महाकालिका की आरती की गई. कार्यक्रम के अतिथि कर्नल प्रसाद पुरोहित, डॉ. प्रशांत बोठे, दिलीप बहिरट को सम्मानित किया गया. साथ ही मनपा के नवनिर्वाचित नगरसेवक देवेंद्र वडके, कल्पना बहिरट, नारायणजी चांडक को भी सम्मानित किया गया. वासंती विवेकानंद वडके, जयंत यशवंत खुले , स्वर्गीय रामभाऊ खरवलीकर को इस वर्ष समाजभूषण पुरस्कार दिया गया. मंदार दिलीप निजामपुरकर को गुणवंत उत्पादक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का सूत्रसंचालन योगिनी हजारे ने किया.