एस. एम. जोशी हिंदी विद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया

    31-Jan-2026
Total Views |

BFBF


पुणे, 30 जनवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा द्वारा संचालित एस. एम. जोशी हिंदी माध्यमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम विद्यालय परिसर में गरिमामय रूप से संपन्न हुआ. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पंकज पांडे, विनीता पांडे,ब्रिजेश भारद्वाज, भारद्वाज, प्रदीप परदेशी, सुरेश कनोजिया, इफ्तेकार अहमद, सुश्री गुणवती रावल, विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रणबीर गौतम तथा समन्वयक सुश्री लक्ष्मी गिडवाणी की विशेष उपस्थिति रही. सभी अतिथियों का स्वागत पर्यवेक्षक आबा गायकवाड़ ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे अतिथियों के स्वागत के साथ हुई. इसके पश्चात राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान तथा राज्यगीत ‌‘जय जय महाराष्ट्र माझा' का सामूहिक गायन किया गया. विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी देकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया. विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रणबीर गौतम ने कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि ब्रिजेश भारद्वाज ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और एकता का संदेश दिया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और संचलन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में विद्यालय के वर्ष 1985 बैच के भूतपूर्व छात्रों द्वारा स्नेह मिलन का भी आयोजन किया गया, जिससे समारोह को विशेष भावनात्मक रंग मिला. समारोह का सूत्रसंचालन क्रीड़ा विभाग प्रमुख सचिन दुर्गाडे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुश्री अनुजा मर्दे द्वारा किया गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.