नई दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर पार्टी मुख्यालय से बापू के शहीद स्थल 30 जनवरी मार्ग तक मार्च करते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण राेजगार अधिनियम (मनरेगा) बचाओ संग्राम के तहत मार्च निकाला जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता शामिल हुए.
कांग्रेस ने कहा है कि मनरेगा ग्रामीण भारत की आत्मा में बसा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के नेतृत्व वाली सरकार लाख काेशिशाें के बाद भी उसे मिटा नहीं सकती. पार्टी का कहना है कि उसके कार्यकर्ता इसके खिलाफ अपनी पूरी ताकत लगा देंगे और सरकार की इस साजिश काे कामयाब नहीं हाेने दिया जाएगा.
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. उन्हाेंने मनरेगा के समर्थन में हाथाें तख्तियां और मनरेगा बचाओ संग्राम लिखे बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए ‘मनरेगा चाेर - गद्दी छाेड़, मनरेगा गर जाएगा बाजार सुस्त हाे जाएगा, हर हाथ काे काम दाे, काम का पूरा दाम दाे’ जैसे नारे लगाए. प्रदर्शन में कांग्रेस नेता अजय माकन, जयराम रमेश, राजीव गाैड़ा, पवन खेड़ा, उदित राज, देवेंद्र यादव, कर्नल राेहित चाैधरी सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए. बाद में पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं काे हिरासत में ले लिया.