मुंबई, 30 सितंबर (आ.प्र./वार्ता)
3000 कराेड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानीयाें काे गिरफ्तार किया गया है.तटरक्षक बल ने अरब सागर में संयुक्त अभियान चलाकर सभी काे पकड़ा. जब्त बाेट, पांचाें आराेपी व ड्रग्स कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया. सभी आराेपीयाें की पूछताछ व जांच पड़ताल जारी है. भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात आतंकवाद विराेधी दस्ते (एटीएस) के समन्वय से लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में एक संदिग्ध समुद्री मादक पदार्थाें की तस्करी के गिराेह काे विफल कर दिया है, जिसमें लगभग 526 किलाेग्राम हेराेइन और मेथम्फेटामाइन जब्त की गई है, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 3,000 कराेड़ रुपये से अधिक है.
पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर, समुद्री सुरक्षा बल ने समन्वित समुद्री और हवाई निगरानी की और संदिग्ध पाेत का पता लगाने के बाद उसका पीछा किया. यह अभियान 25 सितंबर काे एक ईरानी नाैका काे राेककर उस पर चढ़ने के साथ समाप्त हुआ. अधिकारियाें ने बताया कि इस अभियान के दाैरान कथित ताैर पर नाैका का संचालन कर रहे पांच पाकिस्तानी नागरिकाें काे गिरफ्तार किया गया. जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री, नाैका और उसके चालक दल काे सशस्त्र सुरक्षा के बीच मुंबई ले जाया गया है, जहां संदिग्धाें से संयुक्त पूछताछ की जाएगी और कई एजेंसियाें की भागीदारी वाली आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी.इस ज़ब्ती से समुद्री मार्ग से संचालित हाेने वाले कथित अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थाें की तस्करी के नेटवर्क काे महत्वपूर्ण झटका लगा है.अधिकारी इस खेप के स्राेत, गंतव्य स्थान और इससे जुड़े व्यापक नेटवर्क की जांच कर रहे हैं. अधिकारियाें ने कहा कि यह अभियान समुद्र में अवैध गतिविधियाें का पता लगाने और उन्हें राेकने में समन्वित समुद्री निगरानी और अंतर-एजेंसी खुफिया जानकारी की भूमिका काे उजागर करता है. यह कार्रवाई भारतीय मुख्य भूमि तक अमली पदार्थाें की पहुंच काे राेकने और सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान का समर्थन करने के व्यापक प्रयासाें का भी हिस्सा है.