नागपुर, 30 सितंबर (वि.प्र.)
भारतीय सिन्धु सभा, महाराष्ट्र राज्य द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर 2026 को नागपुर में किया गया. इस अभ्यास वर्ग का उद्देश्य संगठन के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक कार्यों, सिंधी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान करना था. कार्यक्रम में भारतीयसिन्धु सभा के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. राष्ट्रीय संरक्षक घनश्याम कुकरेजा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वाधवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र तीर्थानी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कमलेश उदासी तथा महाराष्ट्र प्रांत अध्यक्ष सुरेश हेमनानी ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा प्रदान की. कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलन एवं संगठन गीत के साथ हुआ्. महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन की कार्यपद्धति, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ समन्वय, सिंधी भाषा के प्रचार-प्रसार, युवा एवं महिला सहभागिता तथा समाजोपयोगी गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन किया गया. इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य में भारतीय सिन्धु सभा द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई्. सुरेश हेमनानी, मंजू कुंगवानी एवं विनिता बसंतानी ने राज्य में संचालित विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया. अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की सिंधी भाषा संबंधी योजनाओं, प्रमाणपत्र, डिप्लोमा एवं उन्नत डिप्लोमा पाठ्यक्रमों तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु उपलब्ध मार्गदर्शन की जानकारी दी गई्. साथ ही सरकारी योजनाओं एवं संस्थाओं के माध्यम से मिलने वाले लाभों की जानकारी भी प्रदान की गई्. सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, पंचायतों तथा उद्यमियों के साथ भारतीय सिन्धु सभा के जुड़ाव को और अधिक मजबूत बनाने के विषय पर भी चर्चा की गई्. पुणे शहर व जिले से सक्रिय सहभागिता : अभ्यास वर्ग में पुणे से भारतीय सिन्धु सभा के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की. इनमें : रेशमा खियानी पुणे अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष, ज्ञान रोहेरा पुणे उपाध्यक्ष, पवन ओटवानी पुणे सचिव, जीत चंदवानी कोषाध्यक्ष पिंपरी से सहभागिता : मनोहर जेठवानी अध्यक्ष, मुख्य समिति, पूजा गंगवानी अध्यक्ष, महिला विंग, हरेश गंगवानी पिंपरी सचिव दो दिवसीय इस अभ्यास वर्ग ने महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए नई ऊर्जा, दिशा एवं प्रेरणा प्रदान की. सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाज, सिंधी भाषा, संस्कृति एवं संगठन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.
‘वरसो न विसार’ पत्रिका का विमोचन अभ्यास वर्ग के दौरान भारतीय सिंधु सभा की गतिविधियों, संगठन के इतिहास, उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक उपक्रमों की जानकारी को संकलित करने वाली विशेष पत्रिका वरसो न विसार का गरिमापूर्ण विमोचन किया गया. यह पत्रिका सिंधी समाज की विरासत, भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण तथा नई पीढ़ी तक उसके महत्व और जानकारी को पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.