काेंढवा, 30 सितंबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
एक भव्य ‘बीवाईडब्ल्यू स्पाेर्ट्स फेस्ट’ में जीबी स्मैशर्स ने जहां इस प्रतियाेगिता के विजेता का खिताब अपने नाम किया. वहीं स्टडी स्मार्ट स्पार्टन्स ने उप-विजेता का स्थान हासिल किया. इस प्रतियाेगिता में 8 टीमाें और 184 खिलाड़ियाें ने बढ-चढ़कर हिस्सा लेते हुए खेल भावना, टीम वर्क और आपसी भाईचारे का शानदार प्रदर्शन किया.
इस प्रतियाेगिता में पांच खेल-पिकलबाॅल, फुटबाॅल, टेबल टेनिस, कैरम और बैडमिंटन शामिल थे. कुल 8 टीमें थीं और प्रत्येक टीम में 23 खिलाड़ी (15 लड़के और 8 लड़कियां) शामिल थे. सभी टीमाें ने अलग-अलग खेलाें, स्तराें और श्रेणियाें में एक-दूसरे के साथ मुकाबला किया. विजेता टीम जीबी स्मैशर्स की अगुवाई कप्तान शुभम यू.अग्रवाल और उप-कप्तान राशि कुशाग्र अग्रवाल ने की. वहीं उपविजेता स्टडी स्मार्ट स्पार्टन्स का नेतृत्व कप्तान सीए प्रशांत बंसल और उप-कप्तान आर्किटेक्ट वेदिका राेहित अग्रवाल ने किया.
बीवाईडब्ल्यू के अध्यक्ष आर्किटेक्ट राेहित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयाेजित इस टूर्नामेंट का आयाेजन खेल समिति में तेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सिद्धांत जैन, यश अग्रवाल, साहिल मित्तल, अनुज मित्तल, आदित्य अग्रवाल, दुष्यंत पित्ती, अल्केश अग्रवाल और कपिल गुप्ता - तथा पूरे निदेशक मंडल के सहयाेग से किया गया था.