कॉमनवेल्थ स्पर्धा में डॉ. शर्वरी इनामदार ने 9 स्वर्ण पदक जीते

रिकॉर्ड के साथ ‌‘बेस्ट लिफ्टर‌’ का खिताब भी अपने नाम किया

    01-Oct-2026
Total Views |

bdg


 पुणे, 30 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
कनाडा के विनिपेग में आयोजित कॉमनवेल्थ पॉवरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस प्रतियोगिता में पुणे की डॉ. शर्वरी इनामदार ने भारत के लिए नौ स्वर्ण और एक रजत पदक जीता. उन्होंने प्रतियोगिता में नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भी बनाया. विभिन्न कॉमनवेल्थ देशों के करीब 800 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. 57 किलो एम1 महिला वर्ग में डॉ. शर्वरी इनामदार ने क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग में स्क्वॉट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में कुल 372.5 किलो वजन उठाकर तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता. वहीं, इक्विप्ड पॉवरलिफ्टिंग में कुल 427.5 किलो वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ टोटल रिकॉर्ड बनाया. इक्विप्ड पॉवरलिफ्टिंग में उन्होंने भारत के लिए चार स्वर्ण पदक जीते और ‌‘बेस्ट लिफ्टर कॉमनवेल्थ फर्स्ट रनर अप‌’ का खिताब हासिल किया. क्लासिक बेंच प्रेस ओनली वर्ग में 75 किलो तथा इक्विप्ड बेंच प्रेस वर्ग में 95 किलो वजन उठाकर उन्होंने दोनों वर्गों में भी स्वर्ण पदक जीता. इस तरह पावरलिफ्टिंग के चारों प्रकारों में डॉ. शर्वरी इनामदार ने भारत के लिए नौ स्वर्ण और एक रजत पदक, ‌‘बेस्ट लिफ्टर‌’ का खिताब तथा कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड सहित उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. डॉ. शर्वरी इनामदार सदाशिव पेठ में खिलाड़ियों और मेटाबोलिक डिसऑर्डर के लिए ‌‘आहार आयुर्वेद‌’ नामक क्लीनिक चलाती हैं. पुणे की ही मुक्ता फाटक ने 63 किलो ओपन महिला वर्ग में क्लासिक बेंच प्रेस में 65 किलो वजन उठाकर पांचवां स्थान हासिल किया. वहीं, इक्विप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता में 87.5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता. डॉ. शर्वरी इनामदार और मुक्ता फाटक दोनों पुणे के कोड ब्रेकर जिम में अभ्यास करती हैं. फैसला स्प्लिट डिसीजन से हुआ, जिसमें पांच में से चार जजों ने अंकुश के पक्ष में फैसला दिया. इस जीत के साथ अंकुश ने स्वर्ण पदक मुकाबले का टिकट पक्का कर लिया.