फ्रांस में जेन जी छात्र फिर सड़कों पर उतरे

स्कूलों में घटती सुविधाएं एवं बदहाली को लेकर प्रदर्शन 400 लोग हिरासत में

    01-Oct-2026
Total Views |

France 
पेरिस, 30 सितंबर (वि.प्र.)
फ्रांस में जेन जी छात्र फिर सड़काें पर उतरे.स्कूलाें में घटती सुविधाएं एवं बदहाली काे लेकर प्रदर्शन किया.कई स्थानाें पर पुलिस से भिड़े. झड़प में दर्जनाें घायल, 400 लाेग हिरासत में लिया है. स्कूलाें में घटती सुविधाओं और बढ़ती परेशानी काे लेकर फ्रांस में बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे. स्कूलाें की बदहाल स्थिति और शिक्षकाें की कमी काे लेकर शुरू हुआ छात्र आंदाेलन कई शहराें में हिंसक हाे गया. देशभर में 400 से अधिक लाेगाें काे हिरासत में लिया गया, जिनमें बड़ी संख्या में नाबालिग हैं. पुलिस और प्रदर्शनकारियाें के बीच झड़पाें में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए.
 
पिछले सप्ताह पेरिस से शुरू हुआ यह आंदाेलन अब देश के कई हिस्साें में फैल चुका है. छात्राें ने सैकड़ाें हाई स्कूलाें के प्रवेश द्वाराें काे बंद किया.शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार काे करीब 400 स्कूलाें में प्रदर्शन या व्यवधान हुआ, जबकि लगभग 40 स्कूलाें में पूरी तरह नाकाबंदी की गई.
 
प्रदर्शनकारी छात्राें की प्रमुख मांगाें में कक्षाओं में छात्राें की संख्या कम करना, शिक्षकाें और अन्य स्टाफ की कमी दूर करना तथा स्कूलाें में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है. छात्राें ने लंबे और थकाऊ टाइमटेबल के अलावा हाल की गर्मी के दाैरान कक्षाओं में अत्यधिक तापमान काे लेकर भी नाराजगी जताई है. मीडिया आउटलेट ली माेंडे की खबर के मुताबिक उत्तरी शहर लील में प्रदर्शनकारियाें ने कूड़ेदानाें में आग लगा दी और पुलिस पर बाेतलें, पत्थर तथा अन्य वस्तुएं फेंकीं. पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया. बाेर्डाे, रेन्न, नांते, मार्सेय और अन्य शहराें में भी छात्राें और पुलिस के बीच टकराव की खबरें सामने आईं.