कोंढवा, 30 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) एक भव्य ‘बीवाईडब्ल्यू स्पोर्ट्स फेस्ट’ में जीबी स्मैशर्स ने जहां इस प्रतियोगिता के विजेता का खिताब अपने नाम किया. वहीं स्टडी स्मार्ट स्पार्टन्स ने उप-विजेता का स्थान हासिल किया. इस प्रतियोगिता में 8 टीमों और 184 खिलाड़ियों ने बढ-चढ़कर हिस्सा लेते हुए खेल भावना, टीम वर्क और आपसी भाईचारे का शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में पांच खेल-पिकलबॉल, फुटबॉल, टेबल टेनिस, कैरम और बैडमिंटन शामिल थे. कुल 8 टीमें थीं और प्रत्येक टीम में 23 खिलाड़ी (15 लड़के और 8 लड़कियां) शामिल थे. सभी टीमों ने अलग-अलग खेलों, स्तरों और श्रेणियों में एक-दूसरे के साथ मुकाबला किया. विजेता टीम जीबी स्मैशर्स की अगुवाई कप्तान शुभम यू.अग्रवाल और उप-कप्तान राशि कुशाग्र अग्रवाल ने की. वहीं उपविजेता स्टडी स्मार्ट स्पार्टन्स का नेतृत्व कप्तान सीए प्रशांत बंसल और उप-कप्तान आर्किटेक्ट वेदिका रोहित अग्रवाल ने किया. बीवाईडब्ल्यू के अध्यक्ष आर्किटेक्ट रोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस टूर्नामेंट का आयोजन खेल समिति में तेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सिद्धांत जैन, यश अग्रवाल, साहिल मित्तल, अनुज मित्तल, आदित्य अग्रवाल, दुष्यंत पित्ती, अल्केश अग्रवाल और कपिल गुप्ता - तथा पूरे निदेशक मंडल के सहयोग से किया गया था.
आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना हुई मजबूत
यह आयोजन दिन भर चले रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने कौशल, टीमवर्क, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया. बहु-खेल प्रारूप ने खिलाड़ियों को अलग-अलग खेल श्रेणियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनके बीच दोस्ती और भी गहरी हुई तथा टीमों में आपसी भाईचारे की भावना मजबूत हुई.