इंडिया गठबंधन 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन करेगा

ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रैलियां-धरना व घेराव करने का फैसला

    01-Oct-2026
Total Views |

INDIA 
नई दिल्ली, 30 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
दिल्ली में बुधवार काे इंडिया गठबंधन की अहम बैठक हुई. इस बैठक के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि आगामी 2 से 8 अ्नटूबर तक ज्ञानेशकुमार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेंगे. इसके साथ ही ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे की मांग काे लेकर रैलियां-धरना प्रदर्शन व घेराव करने का अहम फैसला भी लिया. दिल्ली में गठबंधन के दिग्गज नेताओं की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा महत्वपूर्ण घाेषणा की.
 
उन्हाेंने कहा- 6 अ्नटूबर काे चुनाव आयाेग के घेराव का फैसला लिया गया है. मुख्य चुनाव आयु्नत काे हटाने संसद में प्रस्ताव लाया जाएगा. ईवीएम की जगह बैलेट से चुनाव कराने तथा वाेटर लिस्ट से हटाए नामाें काे सार्वजनिक करने की मांग करेंगे. राष्ट्रपति से मिलकर सारी बातें रखने का निर्णय भी लिया. इस बैठक में साेनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी सहित गठबंधन के नेताओं ने माेदी अमित शाह व चुनाव आयाेग काे घेरते हुए वाेट चाेरी कर लाेकतंत्र की हत्या का आराेप लगाया.
 
इंडिया गठबंधन में कुल 20 पार्टियाें के नेता शामिल हुए. कई नेता फिजिकली पहुंचे ताे कई नेता वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. उद्धव ठाकरे और झारखंड के सीएम हेमंत साेरेन ने ऑनलाइन ही अपनी बात रखी.
 
खरगे ने कहा कि सभी नेताओं ने खुलकर अपने विचार रखे. राहुल गांधी और ममता बनर्जी की तरफ से कई अहम सुझाव भी आए. खरगे ने कहा कि मुझे खुशी है कि सभी दलाें ने एक सुर में कहा है कि हम मुख्य चुनाव आयु्नत के खिलाफ मिलकर और मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयाेग पर जमकर हमला बाेला. उन्हाेंने कहा कि चुनाव आयाेग आज कठपुतली बन गया है. वह सरकार के इशारे पर काम कर रहा है. सरकार ही वाेट चाेरी करा रही है.
 
दाे-तीन लाेगाें काे माेहरा बनाकर वाेटाें की चाेरी कराई जा रही है और इसी के दम पर चुनाव जीते जा रहे हैं. खरगे ने कहा कि हम सब एकजुट हैं और मजबूती से इस लड़ाई काे लड़ेंगे. जहां-जहां हमारे नेता लाेकतंत्र के लिए, युवाओं के हक के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें भी परेशान किया जा रहा है. उन्हें तंग करने की काेशिश हाे रही है.