मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्या मामले में मुस्कान और साहिल दोषी करार

स्थानीय कोर्ट ने सुनाया फैसला: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी थी

    01-Oct-2026
Total Views |
 
Meerut
मेरठ, 30 सितंबर (वि.प्र.)
मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्या मामले में मुस्कान और साहिल दाेषी करार दिया है. स्थानीय काेर्ट ने यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. बता दें कि पत्नी और प्रेमी ने मिलकर साैरभ राजपूत की हत्या कर दी थी. इस मामले में फैसला जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सुनाया. सजा का ऐलान 14 अक्टूबर काे किया जाएगा.
 
इस केस के दाैरान 22 से ज्यादा गवाहाें के बयान दर्ज हुए हैं. बता दें कि इस मामले में जुलाई- 2025 में ट्रायल शुरू हाेने के बाद करीब 13 महीने तक काेर्ट में बहस चली. साैरभ राजपूत के परिवार ने दाेनाें आराेपियाें काे फांसी की सजा देने की मांग की है. 17 मार्च काे साैरभ राजपूत का शव उसके ही घर में नीले ड्रम में मिला था. पुलिस ने 19 मार्च, 2025 काे मुस्कान और साहिल काे गिरफ्तार कर जेल भेजा. जुलाई- 2025 में जिला जज की काेर्ट में ट्रायल शुरू हुआ. इसके बाद लगातार सुनवाई और बहस चली. केस में सभी गवाहियां पूरी हाे चुकी हैं और आज इस पर बड़ा फैसला आने वाला है.
 
यह हत्याकांड नीले ड्रम की वजह से पूरे देश में चर्चा में आया था. साैरभ राजपूत का शव उसके ही घर में नीले ड्रम में मिला था. पुलिस ने 19 मार्च, 2025 काे मुस्कान और साहिल काे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मेरठ में हुई हत्या की इस वारदात ने पूरे देश काे झकझाेर कर रख दिया था.