राष्ट्र निर्माता के तौर पर एनसीसी कैडेट्स की भूमिका अहम : वीरेंद्र वत्स

    01-Oct-2026
Total Views |
gvf
पुणे, 30 सितंबर (आ.प्र.)

युवा राष्ट्र निर्माता के तौर पर एनसीसी कैडेट्स की भूमिका अहम है. साथ ही नारी शक्ति यानी महिला कैडेट्स को भी भविष्य के लिए तैयार टेक्नोलॉजिकल स्किल्स पर ज्यादा जोर देना होगा. एनसीसी को नई टेक्नोलॉजी और देश की बदलती जशरतों के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए. यह सलाह डायरेक्टर जनरल नेशनल कैडेट कॉर्प्स (डीजीएनसीसी) लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने एनसीसी कैडेट्स को दी. डायरेक्टर जनरल नेशनल कैडेट कॉर्प्स (डीजीएनसीसी), लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने बुधवार(30 सितंबर) को पुणे स्थित एनसीसी के ग्रुप हेडक्वार्टर का दौरा किया. उन्होंने विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन को आगे बढ़ाने के लिए एनसीसी द्वारा की जा रही अलग-अलग पहलों का रिव्यू किया. इस दौरे के दौरान, उन्होंने युवा सशक्तिकरण, नारी शक्ति, कौशल विकास, तकनीकी सक्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी पर केंद्रित मुख्य पहलों का रिव्यू किया. इनमें प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम, टीबी मुक्त भारत अभियान में एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी, और ड्रोन तकनीक, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थापन जैसे उभरते और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कैडेट्स की कुशलता शामिल थी. डीजीएनसीसी ने एक ट्रेनिंग कैंप में भाग ले रहे एनसीसी कैडेट्स से भी बातचीत की और उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, निस्वार्थ सेवा और जिम्मेदार नागरिकता के मुख्य मूल्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. महाराष्ट्र डायरेक्टरेट के अधिकारियों के साथ लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने एनसीसी के चल रहे विस्तार के बारे में चर्चा की. एनसीसी के महाराष्ट्र डायरेक्टोरेट के एडीजी मेजर जनरल विवेक त्यागी भी इस दौरे के दौरान मौजूद थे. इस दौरे के दौरान, मेजर जनरल विवेक त्यागी ने रिपब्लिक डे कैंप 2027 के लिए चुनी जा रही गर्ल कैडेट्स से भी बातचीत की. सदर्न कमांड के कमांडेंट के साथ तय बातचीत के बैकग्राउंड में, उन्हें महाराष्ट्र में एनसीसी अधिकारियों और कॉम्बैटेंट इंस्ट्रक्टर के लिए रहने की जगह और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर की जशरतों से जुड़ी चुनौतियों के बारे में भी बताया गया.