बाणेर, 30 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
जैन समाज के आध्यात्मिक मूल्यों, संस्कृति और सामाजिक एकता का संगम सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम शनिवार (26 सितंबर) को पुणे के बाणेर स्थित बंतारा भवन में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. ऋषभदेव फाउंडेशन के औंध, बाणेर, बालेवाड़ी, पाषाण और पिंपले निलख (ABBPP) जैन सकल संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक क्षमापना, भक्तिमय जैन भजनों, प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति और उत्साहपूर्ण जैमिंग सत्र सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस अवसर पर पुणे जैन सकल संघ के अध्यक्ष विलास राठौड़, मिलिंद फड़े तथा ऋषभदेव फाउंडेशन के ABBPP की ओर से सचिन नहार, रमणलाल लुंकड, धरमचंद फुलफगर, दीपक बांठिया और विजय चोपड़ा की प्रमुख उपस्थिति रही. इस कार्यक्रम के माध्यम से जैन समाज में भाईचारे, क्षमाशीलता, अध्यात्म और सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रभावी रूप से दिया गया. विशेष रूप से नई पीढ़ी तक जैन धर्म के मूल्यों और सिद्धांतों को केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित न रखते हुए उन्हें दैनिक जीवन में किस प्रकार अपनाया जा सकता है, इसका संदेश दिया गया. ‘जेन-जी’ को अहिंसा, अपरिग्रह, क्षमा, संयम और आत्मचिंतन जैसे जैन मूल्यों को आधुनिक जीवनशैली से जोड़कर समझाने का प्रयास भी इस कार्यक्रम के माध्यम से किया गया. जैन सिद्धांत केवल विचारों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन का हिस्सा बनाया जाए, यही कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा. इस विशेष कार्यक्रम को ‘सेव्हन साउंड्स इवेंट्स’ संघ के सहयोग से साकार किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए औंध, बाणेर, बालेवाड़ी, पाषाण और पिंपले निलख जैन सकल संघ के 40 से अधिक स्वयंसेवकों ने अथक परिश्रम किया.