भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हजारों किसान सड़क पर उतरे

वाराणसी में उचित मुआवजा नहीं देने और मनमानी टोल वसूली के खिलाफ सड़क जाम किया

    01-Oct-2026
Total Views |
 
Varanasi
वाराणसी, 30 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
वाराणसी में बुधवार काे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हजाराें किसान सड़क पर उतरे. सरकार द्वारा उचित मुआवजा न देने और मनमानी वसूली के खिलाफ सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस बीच प्रदर्शनकारियाें और पुलिस के साथ झड़पें भी हुईं झड़प के दाैरान कार की चपेट में आने से एक किसान की माैत भी हाे गई.
 
प्रदर्शनकारियाें ने पुलिस पर पथराव किया, लाठीचार्ज में दर्जनाें घायल, एक किसान का सिर फटा, किसान नेता अजीत सिंह ने अत्याचार के खिलाफ खुद पर पेट्राेल डालकर आत्मदाह करने की काेशिश की, ताे पुलिस ने उसे बचाया. बता दें कि भूमि अधिग्रहण के खिलाफ पूरे वाराणसी में भारी तनाव है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार मृतक की पहचान मृत्युंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के रूप में हुई है. हादसे में एक अन्य किसान गंभीर घायल है. इससे पहले ढेरही टाेल प्लाजा पर हाथाें में तिरंगा लेकर किसान पहुंचे. पुलिस ने राेका ताे जमकर हंगामा हुआ. किसान नेता अजीत सिंह ने खुद पर पेट्राेल डालकर आत्मदाह की काेशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें राेककर हिरासत में ले लिया. उन्हें ले जाने पर किसानाें ने पुलिस वाहन घेर लिया.
 
धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें 2-3 किसान घायल हुए और एक का सिर फट गया. इसके बाद किसानाें ने पथराव शुरू कर दिया. पुलिस ने भीड़ काे चाराें तरफ से घेरकर लाठीचार्ज किया, इसी दाैरान भगदड़ मच गई. कुछ किसान हाईवे पर भागे और सामने से आ रही कार की चपेट में आ गए. हादसे के बाद किसानाें ने वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे जाम कर धरना शुरू कर दिया. खबर लिखे जाने तक करीब 5 किलाेमीटर लंबा जाम लगा था. प्रदर्शन में शामिल हाेने के लिए आसपास के इलाकाें से हजाराें किसान टाेल प्लाजा की ओर निकल रहे हैं, जिन्हें पुलिस अलग-अलग चाैराहाें पर राेक रही है. माैके पर 1,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहे. भाजपा विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने बताया- मेरे प्रयास और सीएम याेगी के संज्ञान के बाद टाेल प्लाजा पर टाेल स्थगित करने का निर्देश दिया गया है. फिलहाल टाेल नहीं वसूला जाएगा और स्थानीय किसानाें काे असुविधा नहीं हाेगी.
 
पुलिस ने किसानाें काे समझाया. इसके बाद मामला शांत हुआ. पुलिस ने बताया कि घायलाें का इलाज चल रहा है. जाम में कुछ वाहन और एंबुलेसी फंसी थी. इसलिए किसानाें ने जाम खाेल दिया है.