नई दिल्ली, 9 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
जंतर-मंतर पर आज शनिवार काे काॅकराेच जनता पार्टी का विशाल प्रदर्शन हाेगा. इस प्रदर्शन के मद्देनजर पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील हाे गई है. करीब 40 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. 57 मेट्राे स्टेशन बंद कर दिए गए हैं.
राजधानी आने वाली सारी मेल-ए्नसप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई है. सड़काें पर चलने के लिए निजी वाहनाें पर भी दिल्ली पुलिस ने पाबंदी लगा दी है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने आंदाेलन की परमिशन नहीं दी है. वहीं काॅकराेच जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आंदाेलन करने पर अडिग हैं. इस माैके पर अभिजीत दीपके ने कहा- विराेध करना हमारा माैलिक अधिकार है.
दिल्ली माेदी-अमित शाह की जागीर नहीं है. 13 कराेड़ नाम काटने से पहले उन्हाेंने परमिशन ली थी ्नया? देश संविधान से चलता है. हम लाेग लाेकतंत्र काे बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदर्शन करके ही दम लेंगे. गिरफ्तारी का हमें डर नहीं है. माेदी ने इमरजेंसी लगाकर देश काे हाईजैक कर रखा है! हमारे लाेगाें काे जगह-जगह राेका जा रहा है. ट्रेनाें से उतारा जा रहा, हम रुकने वाले कतई नहीं हैं. 9 अक्तूबर काे दाेपहर दाे बजे के बाद अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्तूबर काे सुबह चार से दाेपहर दाे बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं. रेलवे के अनुसार, यह फैसला दिल्ली में 10 अक्तूबर काे प्रस्तावित प्रदर्शन काे ध्यान में रखते हुए लिया गया है. रेलवे का कहना है कि प्रदर्शन के कारण सड़काें पर भारी भीड़ और यातायात अवराेध हाेने से करीब पांच हजार यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके थे और ट्रेन उनके बिना रवाना हाे गई थी.
इसलिए रेलवे ने पहले ही परिचालन में बदलाव किया है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार यानी आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्राे स्टेशनाें के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव दिया था. जिसे दिल्ली मेट्राे रेल काॅर्पाेरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियाें ने मंजूरी दे दी है. डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्राे स्टेशनाें पर आने-जाने (एंट्री और एग्जिट) की सुविधा 9 अक्तूबर, 2026 काे रात 9 बजे से बंद रहेगी और अगले आदेश तक 10 अक्तूबर, 2026 काे भी बंद रहेगी.
हालांकि, यात्रियाें काे इंटरचेंज सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति हाेगी. इसका मतलब है कि यात्री एक लाइन से दूसरी लाइन में बदल सकेंगे. लेकिन वे स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे. साथ ही, इन स्टेशनाें में प्रवेश भी नहीं कर पाएंगे. यह कदम सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उठाया गया है.