वेलिंग्टन, 9 अ्नटूबर (वि.प्र.)
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू हाेने से पहले न्यूजीलैंड की टीम काे बड़ा झटका लगा है. टीम के 2 खिलाड़ी चाेट के वजह से इस सीरीज से बाहर हाे गए हैं. मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स की गैरमाैजूदगी में न्यूजीलैंड काे अपनी टीम में बदलाव करना पड़ा है. अब इन दाेनाें की जगह जाेश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर काे माैका दिया गया है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचाें की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू हाेगी. इस सीरीज से पहले मार्क चैपमैन काे पिछले महीने यूराेपियन टी-20 लीग के दाैरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चाेट लगी थी. इसी वजह से वाे भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.लेकिन, उनके वनडे सीरीज तक फिट हाेने की उम्मीद है.
दूसरी तरफ, जैक फाउल्क्स काे कैंटरबरी की पुरुष टीम के अभ्यास सत्र के दाैरान दाएं पैर के हिप फ्लेक्सर में चाेट लगी. उनकी चाेट कितनी जल्दी ठीक हाेगी और वह कब मैदान पर लाैटेंगे, इसे लेकर अभी काेई समय तय नहीं किया गया है.
भारत के खिलाफ पांच मैचाें की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम काे दाे बड़े झटके लगे हैं. मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स चाेट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हाे गए हैं. उनकी जगह ऑलराउंडर जाेश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर काे टीम में शामिल किया गया है. चैपमैन काे पिछले महीने यूराेप में एक टी20 लीग में खेलते हुए हैमस्ट्रिंग में चाेट लगी थी. वह भारत के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे. उनकी नजर अब भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी पर है. वहीं, फाउल्क्स हिप फ्लेक्सर की परेशानी से जूझ रहे हैं. उनकी मैदान पर वापसी की समयसीमा अभी तय नही हुई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचाें की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू हाेगी. दाेनाें टीमें इस साल की शुरुआत में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ी थीं.