पिंपरी, 9 अक्टूबर(आ.प्र.) पिंपरी-चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट, पिंपरीचिंचव ड यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ साइंसेज, राहत डाइट एंड वेलनेस क्लीनिक, वडगांव मावल ने लायंस क्लब इंटरनेशनल के साथ मिलकर ‘वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे’ के मौके पर एक सेमिनार का आयोजन किया था. चांसलर डॉ.संतोष सोनवणे ने ‘आत्महत्या बाबतची मानसिकता बदलू या : संवादाची सुरुवात करू या’ इस विषय पर सेमिनार को गाइड किया. इस मौके पर झउण के कुलसचिव डॉ.अनिल माहेेशरी, कॉलेज ऑफ साइंसेज की डीन प्रो. रुचु कुठियाला,लायंस क्लब के रीजनल चेयर पर्सन सलीम शिकलगार,साइकेट्रिस्ट डॉ. संतोष चव्हाण, झउण के प्रो.सौरभ चव्हाण,साइकेट्रिस्ट सानिध्य मिसाल, डॉ. जुई पुजारी,लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रश्मि नायर,पुणे प्रेसिडेंट संदेश मुखेडकर आदि मौजूद थे. डॉ.अनिल माहेेशरी ने कहा कि नशा मेंटल हेल्थ पर असर डालता है. इसके बारे में अवेयरनेस फैलाने की जशरत है. हर इंसान के लिए एक सेफ, समझदार और सपोर्टिव, कम्युनिकेटिव माहौल बनाने से मदद मिल सकती है.