नई दिल्ली, 9 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
भारत छाेड़ाे आंदाेलन के जैसे हमारा आंदाेलन अब रूकने वाला नहीं है. यह प्रतिपादन आल इंडिया स्टूडेंट्स एसाेसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बाेरा ने किया. उन्हाेंने केंद्र काे चुनाैती देते हुए कहा- 1942 में गिरफ्तारियां हाेती रहीं, जेलें भरती रहीं. आंदाेलन नहीं रुकी, वैसे ही हम वाेट चाेराें काे सबक सिखाकर ही दम लेंगें, गिरफ्तारी हमारे लिए मामूली बात है.
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर- मंतर पर 10 अक्तूबर काे काॅकराेच जनता पार्टी (सीजेपी) समेत कई संगठनाें द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. राष्ट्रीय राजधानी में एक तरफ सुरक्षा पहरा बढ़ा दिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलाें की तैनाती की गई है, वहीं दिल्ली मेट्राे के 57 स्टेशनाें काे बंद करने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कल की ट्रेनाें काे कैंसल कर दिया गया है ताकि दूसरे राज्याें से प्रदर्शनकारी दिल्ली न पहुंचे.
इस बीच, वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसाेसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बाेरा ने देशवासियाें से बड़ी अपील की है. उन्हाेंने एक वीडियाे संदेश जारी कर कहा है कि जैसे 1942 में भारत छाेड़ाे आंदाेलन के दाैरान अंग्रेजाें ने आंदाेलनकारियाें काे बड़े पैमाने पर गिरफ्तार किया था.
बावजूद इसके आंदाेलन नहीं रुका था; उसी तरह इस प्रदर्शन से पहले भी लाेगाें काे गिरफ्तार किया जा रहा है, दिल्ली आने से राेका जा रहा है लेकिन सरकार की इन काेशिशाें के बावजूद ये आंदाेलन रुकने वाला नहीं है. बाेरा ने साेशल मीडिया एक्स पर वीडियाे पाेस्ट करते हुए लिखा, यह आंदाेलन नहीं रुकेगा, हम हार नहीं मानेंगे.
देश के लाेकतंत्र और अपने अधिकाराें के लिए लड़ते रहेंगे. जीत जनता की हाेगी ! उन्हाेंने वीडियाे संदेश में कहा, इतिहास फिर दाेहरा रहा है. 1942 में, जब 8 अगस्त काे भारत छाेड़ाे आंदाेलन का आह्वान किया जाता है ताे कुछ घंटाें के ही अंदर हमारी आजादी के लिए लड़ रहे नेताओं काे गिरफ्तार करके जेलाें में बंद कर दिया जाता है. आज जब पूरे देशभर में बड़े पैमाने पर लाेगाें काे घराें से ही गिरफ्तार किया जा रहा है, हमें ढूंढ़ने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस घूम रही है.