मेंटल हेल्थ को 'सेंसिटिविटी' से देखा जाना चाहिए : चांसलर डॉ. संतोष सोनवणे

    10-Oct-2026
Total Views |

Swasthya 
पिंपरी, 9 अक्टूबर(आ.प्र.)
पिंपरी-चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट, पिंपरीचिंचवड़ यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ साइंसेज, राहत डाइट एंड वेलनेस ्नलीनिक, वडगांव मावल ने लायंस क्लब इंटरनेशनल के साथ मिलकर ‘वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे’ के माैके पर एक सेमिनार का आयाेजन किया था.
 
 चांसलर डाॅ.संताेष साेनवणे ने ‘आत्महत्या बाबतची मानसिकता बदलू या : संवादाची सुरुवात करू या’ इस विषय पर सेमिनार काे गाइड किया. इस माैके पर झउण के कुलसचिव डाॅ.अनिल माहेश्वरी, काॅलेज ऑफ साइंसेज की डीन प्राे. रुचु कुठियाला,लायंस क्लब के रीजनल चेयर पर्सन सलीम शिकलगार,साइकेट्रिस्ट डाॅ. संताेष चव्हाण, झउण के प्राे.साैरभ चव्हाण,साइकेट्रिस्ट सानिध्य मिसाल, डाॅ. जुई पुजारी,लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रश्मि नायर,पुणे प्रेसिडेंट संदेश मुखेडकर आदि माैजूद थे.
 
डाॅ.अनिल माहेश्वरी ने कहा कि नशा मेंटल हेल्थ पर असर डालता है. इसके बारे में अवेयरनेस फैलाने की ज़रूरत है. हर इंसान के लिए एक सेफ, समझदार और सपाेर्टिव, कम्युनिकेटिव माहाैल बनाने से मदद मिल सकती है.