अंतरमहाविद्यालयीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता पूना कॉलेज ने जीती

चंद्रशेखर आगाशे कॉलेज की टीम को 3-0 से हराकर विजेता खिताब हासिल किया

    10-Oct-2026
Total Views |
 
cdf
पुणे, 9 अक्टूबर (आ.प्र.)

पुणे सिटी जोनल स्पोर्ट्स कमिटी के अंतर्गत आयोजित अंतरमहाविद्यालयीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पूना कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में पूना कॉलेज ने चंद्रशेखर आगाशे कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की टीम को लगातार तीन सेटों में हराकर प्रतियोगिता का विजेता खिताब हासिल किया. फाइनल मुकाबले में पूना कॉलेज के खिलाड़ियों ने आक्रामक स्मैशिंग, सटीक सर्विस, प्रभावी ब्लॉकिंग तथा उत्कृष्ट रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से ही मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा. प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई मौका दिए बिना पूना कॉलेज ने मुकाबला लगातार तीन सेटों में अपने नाम कर लिया. पूना कॉलेज की ओर से शंतनु देशमाने, नीरज राजपुरोहित, चव्हाण चैतन्य, पाटिल आदित्य, ओम माणकर, गावडे अवनिश और पीयूष जाधव ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पूना कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इकबाल शेख और शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के निदेशक डॉ. अयाज शेख ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं.